श्रीपुर में वृद्ध महिला लापता, पुत्र ने पुलिस से मांगा सहयोग

Updated:
विज्ञापन
श्रीपुर में वृद्ध महिला लापता, पुत्र ने पुलिस से मांगा सहयोग

फुलवरिया. श्रीपुर थाना क्षेत्र से एक वृद्ध महिला के लापता हो गयी.

विज्ञापन

फुलवरिया. श्रीपुर थाना क्षेत्र से एक वृद्ध महिला के लापता हो गयी. गिदहा कॉलोनी निवासी विमला देवी (उम्र करीब 56 वर्ष) तीन नवंबर को घर से श्रीपुर बाजार जाने के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटीं. काफी समय तक इंतजार करने के बाद, परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है. विमला देवी के अचानक लापता होने से परिजन गहरे सदमे में हैं. इस बीच, विदेश से घर लौटे महिला के पुत्र चंचल कुमार ने भी अपनी मां की तलाश में पूरी कोशिश की. उन्होंने पड़ोसी गांवों, जान-पहचान वालों और संभावित स्थानों पर जाकर पूछताछ की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद महिला का कोई पता नहीं चल सका. अब पुलिस से सहयोग की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन