दिन भर शहर में होती रही सीएम के बरौली नहीं आने की चर्चा

Published by : SANJAY TIWARI Updated At : 18 Sep 2025 6:54 PM

विज्ञापन

बरौली. पिछले कई दिनों से प्रखंड परिसर और हाइस्कूल सजने-संवरने लगा था और अब सज-धज कर तैयार है.

विज्ञापन

बरौली. पिछले कई दिनों से प्रखंड परिसर और हाइस्कूल सजने-संवरने लगा था और अब सज-धज कर तैयार है. चर्चा थी कि यहां मुख्यमंत्री आयेंगे तथा प्रखंडवासियों को 38 योजनाओं का उद्घाटन कर तोहफा भी देंगे. कई दिन पहले से हाइस्कूल में दो हेलिपैड बनाने का काम जारी था, जो अब पूरा हो गया है, हाइस्कूल की रंगाई-पुताई तथा साफ-सफाई भी हो चुकी है. इसी तरह प्रखंड परिसर के सारे भवन चकाचक हो चुके हैं. नप के पार्क में दो-दो पंडाल भी सीएम के स्वागत के लिए तैयार हैं, यानी सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था, इसी बीच सूचना मिली कि मुख्यमंत्री अब नहीं आयेंगे, उनका कार्यक्रम रद्द हो गया है. सुबह से ही सोशल मभ्डिया पर इससे संबंधित बातें लोग डालते रहे. वहीं लोग एक-दूसरे से इस बारे में संतुष्ट होने के लिए पूछते भी रहे. पूरे दिन शहर में यह चर्चा होती रही क्याेंकि शहरवासी कई दिनों से हो रही तैयारियों को देख रहे थे और उनको सीएम का इंतजार था. इस बारे में बीडीओ मुकेश कुमार से जब बात की गयी, तो उनके द्वारा बताया गया कि कोई चिट्ठी अब तक इससे संबंधित नहीं आयी है लेकिन गया में राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू का कार्यक्रम अचानक बन जाने के कारण हो सकता है कि सीएम बरौली न आएं. अगर वे शुक्रवार को बरौली नहीं आयेंगे, तो यह कार्यक्रम दो-चार दिन आगे बढ़ जायेगा. मुख्यमंत्री अवश्य आयेंगे क्योंकि उनको ही कई लोकहितकारी योजनाओं का उद्घाटन करना है. फिलहाल कोई आधिकारिक स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से प्रखंडवासी उहापोह में हैं और वे सीएम का इंतजार कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY TIWARI

लेखक के बारे में

By SANJAY TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन