दुष्कर्म मामले में स्पीडी ट्रायल चला कर केस की सुनवाई की उठायी मांग

Updated:
विज्ञापन

बैकुंठपुर. माले की टीम ने स्थानीय थाने के बलहां गांव की दुष्कर्म पीड़िता के परिवारवालों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली.

विज्ञापन

बैकुंठपुर. माले की टीम ने स्थानीय थाने के बलहां गांव की दुष्कर्म पीड़िता के परिवारवालों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. पीड़िता की मां ने टीम को बताया कि उनकी बेटी 10 अप्रैल को राजापुर बाजार गयी थी. देर रात तक नहीं लौटी, तो रात में 112 पर डायल किया. 112 वाले आये थे. मैंने उन लोगों से बात बतायी उन लोगों ने कहा कि रात हो गयी है, सुबह आकर थाना में आवेदन दीजिएगा. तब तक मेरी बेटी 11 को सुबह घर आयी. इसके बाद आरोपित आकर धमका गये. फिर भी मैंने तीन लोगों पर थाने में आवेदन दिया है. बताया कि इस घटना में मुख्य अभियुक्त पंकज सिंह है. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर छोड़ दिया है. पीड़िता की मां ने बतायी कि ये लोग दबंग परिवार के लोग हैं. टीम में शामिल इंकलाबी नौजवान सभा के राज्याध्यक्ष जितेंद्र पासवान ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि बैकुंठपुर में आये दिन कमजोर लोगों के साथ इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं. नीतीश सरकार का प्रशासन और अपराधियों पर से नियंत्रण समाप्त हो चुका है. मुख्य अभियुक्त को पकड़ कर छोड़ देना, इसका ठोस उदाहरण है. टीम ने शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी व एसपीडी ट्रायल चला कर केस की सुनवाई की मांग की. जांच टीम में भाकपा माले नेता विजय सिंह, रमेश बैठा,वकील यादव, विजय सिंह ,सुनील राम, दीपक समेत अन्य लोग थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन