गोपालगंज: पंचदेवरी के जमुनहा में नवस्थापित डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उद्घाटन के बाद अतिथियों ने किया पौधारोपण

डिग्री कॉलेज परिसर में पौधारोपण करते अतिथि | Prabhat Khabar Network
गोपालगंज के पंचदेवरी में नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किया गया. यह कॉलेज ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा, जिससे उनके भविष्य को मजबूती मिलेगी. कार्यक्रम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया.
Gopalganj News: पंचदेवरी प्रखंड के जमुनहा स्थित नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किए जाने के बाद कॉलेज परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समारोह में शिक्षा, प्रशासन और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भाग लिया तथा इसे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया.
ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा का नया केंद्र
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपेश्वर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंजली गुप्ता ने कहा कि पंचदेवरी जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. अब स्थानीय छात्र-छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. इससे क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और विद्यार्थियों का भविष्य मजबूत होगा.
वर्षों पुराना सपना हुआ साकार
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, साहित्यकार सर्वेश तिवारी 'श्रीमुख', जदयू के जिला महासचिव एवं पूर्व प्रमुख अनुग्रह नारायण दुबे, बीडीओ आयुष राज आलोक, सीओ उमा कुमारी, समाजसेवी मंजीत त्रिपाठी, रंजीत तिवारी तथा जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक प्रसाद गुप्ता ने कहा कि डिग्री कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों का वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ है. इससे विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा.
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस दौरान शिक्षा के साथ-साथ हरित वातावरण को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया गया.
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
समारोह में डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र कुमार, जमुनहा इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक डॉ. दुर्गाचरण पांडेय, पारस तिवारी, नंद किशोर तिवारी, मनीष पांडेय, सुरेंद्र कुमार राम, लक्ष्मण पासवान, सज्जाद आलम, रूबी प्रवीण, निवेदिता, प्रार्थना यादव, खुर्शीद आलम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे.
Also Read: बिहार के कलाकारों की चमकेगी किस्मत, अब मुंबई से ही होंगे बुक, घर बैठे फिल्म में मिलेगा काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










