gopalganj news. भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत सात लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
gopalganj news. भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत सात लोग घायल

नगर थाना क्षेत्र के काकड़कुंड गांव का मामला, किसी भी पक्ष ने पुलिस को नहीं दिया आवेदन

विज्ञापन

गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के काकड़कुंड गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में महिला समेत सात लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार गांव के अरविंद कुमार और उनके पड़ोसी रवि यादव के बीच जमीन को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. एक पक्ष से अरविंद कुमार, अंकित कुमार, सावित्री देवी, कृष्णा यादव, रामजी यादव और लक्ष्मी कुमारी घायल हो गए. वहीं, दूसरे पक्ष से रवि यादव, कुंती देवी, राधिका देवी और मनीष यादव को चोटें आईं. स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन