gopalganj news : फुलवरिया में पंचायती के दौरान खूनी संघर्ष, महिला समेत चार जख्मी

Updated:
विज्ञापन
gopalganj news : फुलवरिया में पंचायती के दौरान खूनी संघर्ष, महिला समेत चार जख्मी

gopalganj news : पैकौली बद्दो गांव में पंचों पर किया गया जानलेवा हमला

विज्ञापन

gopalganj news : फुलवरिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के पैकौली बद्दो गांव में शनिवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गयी, जब चल रही पंचायती के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. विवाद इतना बढ़ गया कि पंचों पर ही धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया. इस घटना में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी घायलों को परिजनों की मदद से नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पैकौली बद्दो गांव निवासी तबरेज आलम ने फुलवरिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. आवेदन के अनुसार शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव में चंदा बाबू और रिजवाना खातून के बीच आपसी विवाद को लेकर पंचायती चल रही थी. पंचायती में पंच के रूप में रियाज आलम और मुखिया गुलाम रसूल कप्तान मौजूद थे. इसी दौरान मोहम्मद शोएब, गुफरान अली और जावेद आलम वहां पहुंचे और अचानक पंचों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे तबरेज आलम के चेहरे पर गंभीर चोटें आयीं. जबकि शेरन निशा का सिर फट गया. दोनों को बचाने आये वगैरह आलम भी हमले में घायल हो गये. घटना में शामिल हमलावरों ने किसी की भी परवाह किये बिना लगातार वार किये, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अख्तर हुसैन और अंगूरी खातून सहित अन्य लोगों ने भी बीच-बचाव कर रहे ग्रामीणों पर धारदार हथियार से हमला किया. बताया गया कि इसी विवाद को लेकर करीब एक माह पूर्व भी रिजवाना खातून पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिसकी प्राथमिकी फुलवरिया थाने में दर्ज करायी गयी थी. इसके बावजूद आरोपितों द्वारा पुनः घटना को अंजाम दिया गया. इधर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है. पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन