गोपालगंज के थावे में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी से मिले भाजपा मंडल अध्यक्ष, भूमि सर्वेक्षण और रैयतों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

जिला बंदोबस्त पदाधिकारी से मिले भाजपा मंडल अध्यक्ष,भूमि सर्वेक्षण पर हुई चर्चा

गोपालगंज के थावे स्थित जिला बंदोबस्त कार्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से मुलाकात की. इस दौरान भूमि सर्वेक्षण की प्रगति और रैयतों की समस्याओं पर गहन चर्चा हुई. अधिकारियों ने सर्वेक्षण को पारदर्शी बनाने और किसानों से दस्तावेज तैयार रखने की अपील की.

विज्ञापन

Gopalganj News: थावे स्थित जिला बंदोबस्त कार्यालय में बुधवार को भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने जिला बंदोबस्त पदाधिकारी अजय कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान मंडल अध्यक्ष ने जिला बंदोबस्त पदाधिकारी को अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया.

भूमि सर्वेक्षण और रैयतों की समस्याओं पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान जिले में चल रहे भूमि सर्वेक्षण कार्य तथा रैयतों को आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई. भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने भूमि सर्वेक्षण कार्य को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का आग्रह किया, ताकि किसानों और रैयतों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

दस्तावेज पहले से तैयार रखने की अपील

जिला बंदोबस्त पदाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि भूमि सर्वेक्षण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने किसानों एवं रैयतों से अपील की कि वे सर्वेक्षण के दौरान अपनी भूमि से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें.

उन्होंने बताया कि खतियान, लगान रसीद, वंशावली तथा अन्य आवश्यक अभिलेख उपलब्ध रहने से सर्वेक्षण प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होगी और कार्य अधिक तेजी, पारदर्शिता एवं सुगमता के साथ पूरा किया जा सकेगा.

समयबद्ध सर्वेक्षण पर प्रशासन का जोर

जिला बंदोबस्त पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य भूमि सर्वेक्षण कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा करना है, ताकि रैयतों को भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान


विज्ञापन
चितरंजन उपाध्याय

लेखक के बारे में

By चितरंजन उपाध्याय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन