धू-धू कर हाइवे पर जली बाइक, देसी कट्टा बरामद, दो गिरफ्तार
Published by : SANJAY TIWARI Updated At : 19 Jan 2026 5:46 PM
बरौली. पुलिस ने हाइवे स्थित देवापुर से देसी कट्टा रखने के आराेप में दो बाइक सवारों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है.
बरौली. पुलिस ने हाइवे स्थित देवापुर से देसी कट्टा रखने के आराेप में दो बाइक सवारों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है. दोनों आरोपित पूर्वी चंपारण जिले के हैं, जिनमें से एक कमरूल होदा का बेटा मो. आसिफ, ग्राम अगरवा मोहल्ला, थाना नगर व दूसरा मो. जाकिर रहमान, पिता मोजिबुर रहमान, सा. रामडीहा, थाना चकिया का है. घटना के अनुसार उक्त दोनों आरोपितों की बाइक हाइवे 27 पर डिवाइडर से इतनी बुरी तरह टकरायी कि उसमें आग लग गयी तथा बाइक धू-धू कर जलने लगी. ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, तभी मौके पर सूचना पाकर डायल 112 की गाड़ी तथा पुलिस की गाड़ी भी पहुंच गयी. पुलिस अभी दोनों को इलाज के लिए ले जा रही थी, तभी जलती हुई बाइक से दो धमाके हुए, तो पुलिस वालों के कान खड़े हो गये. डायल 112 के पुलिसकर्मी अमरनाथ कुमार तथा सअनि अशोक कुमार ने उनकी बाइक की गहनता से तलाशी ली तो बाइक में सीट के नीचे रखा एक देसी कट्टा तथा दो कारतूस मिले. शायद आग की गर्मी पाकर दोनों कारतूस ब्लास्ट कर गये थे. इसने दोनों बाइक सवारों की पोल खोल दी. पुलिस ने दोनों को ले जाकर पहले इलाज कराया. फिर पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










