गोपालगंज में जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने मारा छापा, तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 19 Jul 2025 8:45 PM

विज्ञापन

ट्रांजिट रिमांड पर जम्मू कश्मीर ले जाती पुलिस

Bihar Crime: गोपालगंज में जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान जम्मू कश्मीर की पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया. इसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस तीनों को लेकर जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गयी.

विज्ञापन

सत्येंद्र पांडेय/ Bihar Crime: गोपालगंज. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उचकागांव के महैचा गांव में छापेमारी कर एक महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों में रुस्तम उर्फ कुनकुन, जलील और कबूतर खातून शामिल हैं. शनिवार को तीनों को सीजेएम आनंद त्रिपाठी के कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने उन्हें जम्मू-कश्मीर ले जाने के लिए तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मांगी. कोर्ट ने पुलिस की मांग मंजूर कर तीन दिनों की ट्रांजिट रिमांड दे दी, इसके बाद पुलिस तीनों को लेकर जम्मू-कश्मीर रवाना हो गयी. पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित के आदेश पर सांबा जिले के बारी ब्राह्मणा थाने के इंस्पेक्टर पुष्पिंदर सिंह के नेतृत्व में दो दिनों की छानबीन के बाद कार्रवाई की गयी. एसपी के निर्देश पर उचकागांव थाने की पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी कर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. इस गिरफ्तारी से इलाके में हड़कंप मच गया.

बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या का आरोप

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के बारी ब्राह्मणा थाने की केके इंजीनियरिंग फैक्ट्री के गेट पर एक नवंबर, 2024 को रात्रि लगभग 10 बजे मारपीट के दौरान एक व्यक्ति रेयाज की गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी इलाज के लिए ले जाने दौरान मौत हो गयी. बारी ब्राह्मणा थाने में अज्ञात के खिलाफ कांड पंजीकृत हुआ. कांड की जांच इंस्पेक्टर पुष्पिंदर सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बिहार के मजदूरों ने पीट-पीट कर मार डाला है. घटना के बाद भाग कर गांव आ गये थे. हत्याकांड में प्रारंभिक तथ्यों और गवाहियों के आधार पर संजय नट समेत अन्य मजदूरों की भूमिका संदिग्ध मानकर पूछताछ की गयी. पुलिस एक्शन में आयी और कांड के खुलासे के करीब पहुंच गयी.

सीवान के संजय नट ने कांड का किया खुलासा

विश्वसनीय स्रोतों के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि घटना के उपरांत घटनास्थल के समीप झुग्गियों में रहने वाले कुछ मजदूर घटनास्थल से भाग कर बिहार चले गये थे. हाल ही में इनमें से कुछ मजदूर बारी ब्राह्मणा (लेन नंबर-03) में लौट आये हैं. एक मजदूर सीवान जिले के कन्हौली थाने के जहूर नट के बेटे संजय नट को परिवार सहित पूछताछ के लिए थाने में बुलाया गया. पूछताछ में संजय नट ने बताया कि वह अपने परिवार सहित केके इंजीनियरिंग फैक्ट्री परिसर, लेन नंबर-03 में झुग्गी में किराये पर रह रहा था. एक नवंबर, 2024 को रात्रि लगभग 10 बजे उसने फैक्ट्री के गेट के पास शोरगुल की आवाज सुनी. बाहर आकर देखा कि रुस्तम, जलील और कबूतर (निवासी बिहार) को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पीटा जा रहा था, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा था. डर के कारण वह परिवार सहित अपनी झुग्गी में लौट गया और अगले दिन पुलिस की पूछताछ से बचने के लिए अन्य मजदूरों के साथ बिहार चला गया.

Also Read: Bihar Crime: कैमूर के बाघी गांव में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति और सास गिरफ्तार

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन