बिहार के इस जिले शुरू होगा बुलडोजर एक्शन, DM बोले- बड़े स्तर पर चलेगा फाइन अभियान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Dec 2025 9:37 PM
बुलडोजर एक्शन (सांकेतिक फोटो)
Bihar Bulldozer Action: बिहार में अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम जारी है. प्रशासन पूरे बिहार में अतिक्रमण को हटाने में जुटी है. इसी बीच गोपालगंज डीएम ने जिले में अतिक्रमण हटाने के लिए आदेश जारी किया है.
Bihar Bulldozer Action: गोपालगंज डीएम विशाल राज की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय में जिला परिवहन टास्क फोर्स और परिवहन विभाग की बैठक हुई. बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और जाम की समस्या पर चर्चा की गई.
डीएम विशाल राज ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े सभी पुराने मामलों की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर पूरी तरह दर्ज की जाए. शहर के चौक-चौराहों पर लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए अतिक्रमण हटाने, बुलडोजर एक्शन चलाने और बड़े स्तर पर फाइन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.
बिजली विभाग से किया जायेगा कोर्डिनेशन
पश्चिमपाली इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. पश्चिमपाली चौक के पास ठाकुरगंज जाने वाली सड़क पर डिवाइडर लगाए जाएंगे. पश्चिमपाली से चूड़ीपट्टी जाने वाली सड़क के बीच लगे बिजली के पोल को हटाने के लिए बिजली विभाग से कोर्डिनेशन किया जाएगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बुलडोजर एक्शन होगा
लोहारपट्टी और फलपट्टी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा. बुलडोजर एक्शन किया जाएगा. स्टेशन परिसर में ऑटो स्टैंड के बाहर ऑटो खड़े करने पर रोक लगाई गई है. सभी ऑटो को स्टेशन परिसर के अंदर ही पार्क करना होगा.
एनएच-327ई पर गश्त बढ़ाने और नियम तोड़ने वालों पर चालान काटने का आदेश दिया गया है. बहादुरगंज में ड्रॉप गेट लगने से जाम की समस्या खत्म होने की जानकारी दी गई. अंत में एनएचएआई को सर्विस लेन की मरम्मत जल्द कराने का निर्देश दिया गया.
इसे भी पढ़ें: महिलाओं को एक साथ नहीं मिलेंगे दो लाख, आवेदन की अंतिम तिथि होगी फिक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
इसे भी पढ़ें:सावधान! बिहार के 15 जिलों में ऑरेंज और 23 जिलों में येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की कोल्ड डे की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










