gopalganj news : बरौली विस क्षेत्र : मोबाइल पर बोले नेता प्रतिपक्ष- तेजस्वी की उम्र कच्ची, लेकिन जुबान पक्की है

Updated:
विज्ञापन
gopalganj news : बरौली विस क्षेत्र : मोबाइल पर बोले नेता प्रतिपक्ष- तेजस्वी की उम्र कच्ची, लेकिन जुबान पक्की है

gopalganj news : राजद सरकार बनते ही बेरोजगार परिवारों को नौकरी देने का वादा17 महीने में पांच लाख नौकरियां देने का किया दावा

विज्ञापन

मांझा. राजद की सरकार बनते ही जिस परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है, उस परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मोबाइल पर संबोधित करते हुए किया.

शनिवार को माधव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मांझा के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी दिलीप कुमार सिंह के समर्थन में सभा आयोजित की गयी थी. मगर खराब मौसम के कारण तेजस्वी यादव सभा स्थल तक नहीं पहुंच सके. उन्होंने मोबाइल पर ही कहा कि उनकी उम्र कच्ची है, लेकिन जुबान पक्की है. उन्होंने कहा कि इस सरकार को 20 साल दिये, केंद्र में 11 साल प्रधानमंत्री बनाया, अब एक मौका महागठबंधन को दीजिए. उन्होंने दावा किया कि पहली बार उनके उपमुख्यमंत्री बनते ही थावे में मेडिकल कॉलेज और बैकुंठपुर में ट्रामा सेंटर देने का काम हुआ. 17 महीने में पांच लाख नौकरियां दी गयीं और साढ़े चार लाख शिक्षकों को राज्यकर्मी बनाया गया. एक मौका दीजिए, गोपालगंज में उद्योग लगाकर बेरोजगारी दूर की जायेगी.

सभाओं में तेजस्वी के नहीं पहुंचने से समर्थकों में दिखी मायूसी

विजयीपुर/सिधवलिया. विजयीपुर में किसी भी दल के शीर्ष प्रादेशिक नेता की अब तक कोई महत्वपूर्ण चुनावी सभा नहीं हुई थी. इसी बीच शनिवार को दोपहर एक बजे परसा गांव के मुसेहरी बाजार के समीप नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सभा तय की गयी थी. माले प्रत्याशी धनंजय पासवान व उनके समर्थकों ने राजद कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरी तैयारी की थी. कई जगहों से लोग पहुंचना शुरू भी कर चुके थे. लेकिन सुबह से ही पुरवा हवा और रुक-रुक कर बारिश तेज होती चली गयी. समर्थक और प्रत्याशी मायूस होकर लौट गये. समर्थकों ने कहा कि विजयीपुर की धरती पर पहली बार किसी बड़े नेता के आगमन की उम्मीद थी, पर बारिश ने कार्यक्रम स्थगित करा दिया. उधर, सिधवलिया प्रखंड के महम्मदपुर व सदर प्रखंड के जादोपुर में भी सभाओं में तेजस्वी यादव के नहीं पहुंचने से समर्थक मायूस दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन