कुचायकोट में चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन
कुचायकोट में चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल

गोपालगंज. कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेदुवा गांव में जमीन की नापी के दौरान हुए मारपीट व चाकू से हमला किये जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

गोपालगंज. कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेदुवा गांव में जमीन की नापी के दौरान हुए मारपीट व चाकू से हमला किये जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे बाद में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में बेदुवा गांव के निवासी अजय कुमार सिंह बताये गये हैं. वहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार जमीन की नापी को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी. इसी दौरान आरोप है कि कुछ लोगों ने अजय कुमार सिंह पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में अजय कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये और मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही कुचायकोट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घायल का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की है. वहीं, आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन