अयोध्या में सरयू नदी में डूबने से गयी सिधवलिया के युवक की जान, नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन
अयोध्या में सरयू नदी में डूबने से गयी सिधवलिया के युवक की जान, नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से हुआ हादसा

सिधवलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर खुर्द गांव के एक युवक की मौत अयोध्या में सरयू नदी में डूबने के कारण हो गयी.

विज्ञापन

सिधवलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर खुर्द गांव के एक युवक की मौत अयोध्या में सरयू नदी में डूबने के कारण हो गयी. मृतक जलालपुर खुर्द गांव के राजकिशोर यादव का 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार था. बताया गया कि प्रिंस बुधवार को अपने चार दोस्तों के साथ अयोध्या गया था. गुरुवार की सुबह सभी दोस्त सरयू नदी में नहा रहे थे, इसी दौरान प्रिंस गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया. दोस्तों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही प्रिंस के पिता राजकिशोर यादव अन्य परिजनों के साथ अयोध्या पहुंचे. यूपी पुलिस की मदद से शुक्रवार की सुबह प्रिंस का शव नदी से बरामद किया गया. प्रिंस की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, मातम छा गया. उसके घर में कोहराम मच गया. मां का पहले ही निधन हो चुका है. दादा मैनेजर यादव और दादी लालती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. आसपास के लोग उन्हें ढाढ़स बंधा रहे हैं, लेकिन उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन