लखरांव बाग और भदसी वन में उमड़ी युवाओं की भारी भीड़

Updated:
विज्ञापन
लखरांव बाग और भदसी वन में उमड़ी युवाओं की भारी भीड़

भोरे. साल 2026 के पहले दिन का स्वागत क्षेत्रवासियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ किया. कड़ाके की ठंड और सुबह के कोहरे के बावजूद लोगों के हौसले पस्त नहीं हुए.

विज्ञापन

भोरे. साल 2026 के पहले दिन का स्वागत क्षेत्रवासियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ किया. कड़ाके की ठंड और सुबह के कोहरे के बावजूद लोगों के हौसले पस्त नहीं हुए. भोरे के दो प्रमुख पिकनिक स्थल लखरांव बाग और भदसी वन सैलानियों से पूरी तरह पटे रहे. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने प्रकृति की गोद में बैठकर नये साल का जश्न मनाया. ऐतिहासिक लखरांव बाग में सुबह 10 बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया था. युवाओं की टोलियों ने जहां म्यूजिक सिस्टम पर गानों की धुन पर थिरक कर साल का स्वागत किया, वहीं महिलाओं ने पारंपरिक गीतों और लजीज व्यंजनों का आनंद लिया. कई परिवारों ने मौके पर ही चूल्हा जलाकर पसंदीदा व्यंजन बनाया, जिसकी खुशबू पूरे बाग में महकती रही. वहीं शांत वातावरण और हरियाली के शौकीन लोगों के लिए भदसी वन मुख्य केंद्र रहा. यहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आये सैलानियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. बच्चों के लिए यहां के खुले मैदान और पेड़-पौधे आकर्षण का केंद्र बने रहे. सुरक्षा के लिहाज से यहां पुलिस बल की तैनाती भी देखी गयी, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन