हथुआ में मां के साथ गेहूं की फसल देखने गये बच्चे की ठनका गिरने से गयी जान

Updated:
विज्ञापन
हथुआ में मां के साथ गेहूं की फसल देखने गये बच्चे की ठनका गिरने से गयी जान

स्थानीय थाने के मिर्जापुर गांव में गुरुवार को अपनी मां के साथ गेहूं की फसल देखने गए बच्चे की ठनका गिरने से मौके पर मौत हो गयी.

विज्ञापन

हथुआ. स्थानीय थाने के मिर्जापुर गांव में गुरुवार को अपनी मां के साथ गेहूं की फसल देखने गये बच्चे की ठनका गिरने से मौके पर मौत हो गयी. मृत किशोर धर्मेंद्र राम का सात वर्षीय पुत्र रितिक कुमार रंजन था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि तेज आंधी एवं बारिश में गेहूं की फसल देखने वह अपनी मां के साथ गांव के चंवर में गया था. इसी दौरान उसपर ठनका गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना पर ग्रामीण एवं परिजन पहुंचे. वहां बच्चे के शव को घर लाया गया. वहीं सीओ राजनारायण रजा, राजस्व कर्मचारी प्रमोद कुमार, मुखिया मदन लाल सिंह, बीडीसी कमलेश गुप्ता ने पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी. धर्मेंद्र राम की चार संतानों में मृतक तीसरी संतान था. मृतक की मां सोनम देवी समेत अन्य परिजनों का का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के परिजनों को आपदा प्रबंधन के तहत आर्थिक सहायता देने के लिए कार्रवाई की जा रही है. सीओ ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ashok Mishra

लेखक के बारे में

By Ashok Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन