ePaper

मीरगंज के कपड़ा करोबारी की बहू की संदेहास्पद मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Updated at : 23 Mar 2017 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
मीरगंज के कपड़ा करोबारी की बहू की संदेहास्पद मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मीरगंज : बिहार में गोपालगंज के मीरगंज नगर के प्रमुख कपड़ा कारोबारी की बहू गुरूवार की देर शाम संदेहास्पद स्थिति मे मौत हो गयी. गुरूवार की देर शाम कारोबारी के मीरगंज वार्ड नं- 10 स्थित आवास के कमरे में कारोबारी की बहू का शव कमरे में लटका हुआ पाया गया. मौत की खबर पूरे शहर […]

विज्ञापन

मीरगंज : बिहार में गोपालगंज के मीरगंज नगर के प्रमुख कपड़ा कारोबारी की बहू गुरूवार की देर शाम संदेहास्पद स्थिति मे मौत हो गयी. गुरूवार की देर शाम कारोबारी के मीरगंज वार्ड नं- 10 स्थित आवास के कमरे में कारोबारी की बहू का शव कमरे में लटका हुआ पाया गया. मौत की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गयी. मौके पर पहुंची पुलिस समाचार लिखे जाने तक शव को अपने कब्जा में नहीं ले सकी थी. पुलिस हत्या और आत्म हत्या के बीच उलझी रही.

जबकि मायके वालों ने हत्या कर शव को टांग कर आत्म हत्या का स्वरूप देने का आरोप लगाया है. बता दें कि कपड़ा कारोबारी राजू प्रसाद के पुत्र विकास कुमार की शादी 16 फरवरी 2017 को जादोपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के नंद कुमार गुप्ता उर्फ भुटेली प्रसाद जिनका गोपालगंज शहर में गल्ला का कारोबार है. उनकी बेटी सलोनी कुमारी के साथ हुई थी. शादी के महज 34 वें दिन कमरें में फांसी लगा कर सलोनी की मौत होने की बात कही जा रही है.

घटना की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर राम सेवक प्रसाद, बीपी आलोक, सब इंस्पेक्टर राजदेव प्रसाद, अजय कुमार की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. चर्चाओं पर यकिन करे तो घटना स्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है. जिमसें आत्म हत्या करने की बात कही गयी है. घटना के पीछे की कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है. पुलिस शव को कब्जा में लेने की तैयारी में जुटी हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन