अभी पीछा नहीं छोड़ेगी सर्दी, 18-19 को भी मौसम देगा झटका

गोपालगंज : पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते एक बार फिर मैदानी क्षेत्र कांप उठा है. होली के पहले मौसम के बदलते मिजाज ने फागुन में पूस की सर्दी का एहसास करा दिया. अफगानिस्तान से विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ से अचानक ठंड बढ़ गयी, जिससे पारा सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस गिर गया. मौसम के […]
गोपालगंज : पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते एक बार फिर मैदानी क्षेत्र कांप उठा है. होली के पहले मौसम के बदलते मिजाज ने फागुन में पूस की सर्दी का एहसास करा दिया. अफगानिस्तान से विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ से अचानक ठंड बढ़ गयी, जिससे पारा सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस गिर गया.
मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 20 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं. पुरवा व पछुआ हवा की टकराहट के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है. पिछले सप्ताह जहां गरमी पड़ रही थी, वहीं शुक्रवार से ठंड ने फिर से दस्तक दे दी है. यही कारण है कि शनिवार को लोग स्वेटर भी पहनने को मजबूर हो गये. मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि कुछ दिन बारिश व ठंड के बाद भीषण गरमी बढ़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




