आज से चार दिन बंद रहेंगे बैंक

गोपालगंज : होली के दौरान आपको कैश की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है. 11 मार्च से 14 मार्च तक बैंक चार दिन बंद रहेंगे. होली समेत अन्य छुट्टियों की वजह से बैंक में काम नहीं होगा. इसलिए आपको बैंक से जुड़े सभी काम निबटाने में थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. शुक्रवार को […]
गोपालगंज : होली के दौरान आपको कैश की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है. 11 मार्च से 14 मार्च तक बैंक चार दिन बंद रहेंगे. होली समेत अन्य छुट्टियों की वजह से बैंक में काम नहीं होगा. इसलिए आपको बैंक से जुड़े सभी काम निबटाने में थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. शुक्रवार को बैंक और एटीएम में कैश निकालने को लेकर भीड़ रही.
एसबीआइ और आइडीबीआइ को छोड़ दें, तो अधिकतर बैंकों की एटीएम में कैश का संकट रहा. 11 मार्च को दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंकों की छुट्टी है, जबकि अगले दिन रविवार है. इसके बाद 13 और 14 को होली की छुट्टी है. हालांकि, 14 मार्च यानी मंगलवार को सिर्फ बिहार के बैंक बंद रहेंगे, बाकी दूसरे राज्यों में तीन दिन की छुट्टी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




