प्रोपर्टी डीिलंग के नाम पर 13.50 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

Published at :05 Mar 2017 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
प्रोपर्टी डीिलंग के नाम पर 13.50 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

भोरे : भोरे में प्रोपर्टी डीिलंग के नाम कुछ दोस्तों ने अपने ही दोस्तों से 13.50 लाख की ठगी कर ली. जब व्यवसाय शुरू नहीं हुआ और दोस्तों ने पैसा लौटाने से इनकार कर दिया, तो लुटे दोस्तों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है. […]

विज्ञापन

भोरे : भोरे में प्रोपर्टी डीिलंग के नाम कुछ दोस्तों ने अपने ही दोस्तों से 13.50 लाख की ठगी कर ली. जब व्यवसाय शुरू नहीं हुआ और दोस्तों ने पैसा लौटाने से इनकार कर दिया, तो लुटे दोस्तों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.

बताया जाता है कि खुशियाल छापर गांव निवासी शुभ नारायण यादव एवं फुलवरिया के दुलम यादव बिहार में शराबबंदी से पूर्व शराब के कारोबारी हुआ करते थे. इसी बीच उनकी दोस्ती यूपी के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के लोहियानगर निवासी मंटू सिंह उर्फ राजेश सिंह एवं पकड़ी लाला गांव के मुन्ना अहमद के साथ हो गयी. बिहार में जब शराबबंदी की घोषणा की गयी, तो मंटू सिंह एवं मुन्ना अहमद ने दोनों को प्रोपर्टी डीिलंग का व्यवसाय करने का ऑफर दिया.
इसके लिए 13.50 लाख रुपये की व्यवस्था करने को कहा गया. दो अप्रैल, 2016 को शुभ नारायण यादव एवं दुलम यादव ने पंजाब नेशनल बैंक का चेक क्रमश: 5 लाख एवं 8.5 लाख रुपये का दे दिया. समय बीतने के बाद भी जब व्यवसाय शुरू नहीं हुआ, तो दोनों ने पैसा वापस मांगना शुरू किया. धीरे-धीरे दोनों दोस्तों ने शुभ नारायण यादव से किनारा करना शुरू कर दिया.
बाद में उन लोगों ने पैसा वापस करने से इनकार कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन