एमपी के मछली कारोबारी से लूटपाट

Published at :05 Mar 2017 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
एमपी के मछली कारोबारी से लूटपाट

गोपालगंज : मध्यप्रदेश के मछली कारोबारी से नशा खिलानेवाले गिरोह ने हमला कर लूटपाट की. इस दौरान उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. बदमाशों ने 80 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिये हैं. बताया जाता है कि मध्यप्रदेश के कटनी जिले के बहुरी बट्ट थाना क्षेत्र के पट्टी राजा गांव के रहनेवाले मछली […]

विज्ञापन

गोपालगंज : मध्यप्रदेश के मछली कारोबारी से नशा खिलानेवाले गिरोह ने हमला कर लूटपाट की. इस दौरान उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. बदमाशों ने 80 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिये हैं. बताया जाता है कि मध्यप्रदेश के कटनी जिले के बहुरी बट्ट थाना क्षेत्र के पट्टी राजा गांव के रहनेवाले मछली कारोबारी दिनेश पटेल बैकुंठपुर के चिउटहां के कमलेश रावत के साथ गोरखपुर में आया था. मछली का पैसा 80 हजार रुपये लेकर गोपालगंज बस से आया था.

शुक्रवार की देर रात बस स्टैंड में उतरने के बाद आंबेडकर चौक पर गिरोह के सदस्यों ने बहला-फुसला कर चाय में जहर पिलाया. इसके बाद उनके साथ मारपीट की गयी. मारपीट करने के बाद बेहोशी की हालत में नगर थाने के नोनिया टोली के पास फेंक दिया गया. वहीं कमलेश रावत का कोई सुराग परिजनों को नहीं मिल सका है. शनिवार की सुबह नगर थाने की पुलिस ने मछली कारोबारी को सदर अस्पताल में भरती कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन