आवास विहीनों को मिलेगी होली में आवास की सौगात

गोपालगंज : शहर के आवास विहीनों को होली में आवास की सौगात मिलेगी. नगर पर्षद इस माह के अंत तक आवास बनाने के लिए चयनित लोगों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से राशि भेज देगा. इसके लिए तैयारी जोरों पर है. गौरतलब है कि वर्ष 2015-16 के लिए हाउस फऍर ऑल योजना के लिए […]
गोपालगंज : शहर के आवास विहीनों को होली में आवास की सौगात मिलेगी. नगर पर्षद इस माह के अंत तक आवास बनाने के लिए चयनित लोगों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से राशि भेज देगा. इसके लिए तैयारी जोरों पर है. गौरतलब है कि वर्ष 2015-16 के लिए हाउस फऍर ऑल योजना के लिए पांच सौ घर बनवाने लिए डेढ़ करोड़ का आवंटन नगर पर्षद को प्राप्त हो चुका है.
इनके भौतिक सत्यापन का कार्य अंतिम चरण में है. चयनित सभी व्यक्तियों के खाते में प्रथम किस्त के 50 हजार की राशि अगले सप्ताह से पहुंचनी शुरू हो जायेगी. इनके अलावा शेष अन्य आवास विहीनों के सर्वे का कार्य नगर पर्षद द्वारा शुरू किया गया है. वर्ष 2015 के सर्वे के अनुसार नगर पर्षद में कुल 2970 आवास विहीन परिवार हैं. इस माह के अंत तक सर्वे कार्य पूरा कर विभाग को स्वीकृति के लिए प्रपत्र हर हाल में भेज देना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




