मांझा में इंटर की परीक्षा में शामिल होंगे 936 परीक्षार्थी

Updated:
विज्ञापन
मांझा में इंटर की परीक्षा में शामिल होंगे 936 परीक्षार्थी

मांझा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा आगामी 2 फरवरी से प्रारंभ होगी.

विज्ञापन

मांझा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा आगामी 2 फरवरी से प्रारंभ होगी. परीक्षा को लेकर मांझा प्रखंड के माधव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य शमशाद अली ने बताया कि इस वर्ष मांझा प्रखंड से कुल 936 छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा में शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक इंतजाम किये गये हैं. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. परीक्षा अवधि के दौरान दंडाधिकारियों एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी, ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे. विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा गया है. प्रवेश पत्र वितरण, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था कर ली गयी है. साथ ही परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें.

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन