श्रद्धा के साथ होगी मां सरस्वती की पूजा बसंत पंचमी आज

गोपालगंज : बुधवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना आस्था, श्रद्धा और भक्ति के बीच की जायेगी. विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के अलावा गांव से शहर तक विभिन्न पूजा समितियों द्वारा सरस्वती पूजन समारोह का आयोजन किया गया है. गांव से लेकर शहर तक लोग मां सरस्वती की आराधना की तैयारी में लगे हैं. […]
गोपालगंज : बुधवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना आस्था, श्रद्धा और भक्ति के बीच की जायेगी. विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के अलावा गांव से शहर तक विभिन्न पूजा समितियों द्वारा सरस्वती पूजन समारोह का आयोजन किया गया है. गांव से लेकर शहर तक लोग मां सरस्वती की आराधना की तैयारी में लगे हैं. सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन ने जिले में हाइ अलर्ट घोषित किया है. बुधवार से विसर्जन तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी, वहीं पूजा की प्रत्येक गतिविधि पर प्रशासन की नजर होगी. संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




