शील्ड पर तिवारी मटिहनिया का कब्जा

Published at :01 Feb 2017 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
शील्ड पर तिवारी मटिहनिया का कब्जा

जिप अध्यक्ष ने दी विजयी टीम को शील्ड कुचायकोट : हिरांदा के मैदान एचपीएल के फाइनल मैच में खैरटवा को छह विकेट से हरा कर तिवारी मटिहनिया की टीम ने शील्ड पर कब्जा जमा लिया. विजेता टीम को जिला पर्षद अध्यक्ष मुकेश पांडेय ने शील्ड और चेक प्रदान किया. तिवारी मटिहनिया की टीम ने टॉस […]

विज्ञापन

जिप अध्यक्ष ने दी विजयी टीम को शील्ड

कुचायकोट : हिरांदा के मैदान एचपीएल के फाइनल मैच में खैरटवा को छह विकेट से हरा कर तिवारी मटिहनिया की टीम ने शील्ड पर कब्जा जमा लिया. विजेता टीम को जिला पर्षद अध्यक्ष मुकेश पांडेय ने शील्ड और चेक प्रदान किया. तिवारी मटिहनिया की टीम ने टॉस जीत कर खैरटवा की टीम को बैटिंग करने के लिए निमंत्रित किया.
खैरटवा की टीम बैटिंग करती हुई 15 ओवर पांच बॉल में 80 रन बना कर आॅल आउट हो गयी. जवाब में उतरी तिवारी मटिहनिया की टीम ने शानदार बैटिंग करते हुए 10 ओवरों में चार विकेट खोकर 81 रन बना लिया. मैन ऑफ द मैच सतीश कुमार को दिया गया. सतीश से 25 गेंद में तीन छक्के और दो चौके की मदद से 40 रन बना कर तिवारी मटिहनिया की टीम को जीत दिलायी. मैन ऑफ द सीरीज अल्ताफ राजा को दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन