सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल होंगे तैनात

थावे : मुख्यमंत्री की सुरक्षा के दृष्टिकोण से हाइ अलर्ट कर दिया गया है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है. थावे से लेकर लक्षवार तक तीन हजार से अधिक जवान तैनात हैं. इसके अलावा डीआइजी अजीत कुमार राव, एसपी रविरंजन कुमार, एसडीपीओ मनोज कुमार, इम्तेयाज अहमद, विभाष कुमार की पूरी टीम स्थिति पर नजर रख […]
थावे : मुख्यमंत्री की सुरक्षा के दृष्टिकोण से हाइ अलर्ट कर दिया गया है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है. थावे से लेकर लक्षवार तक तीन हजार से अधिक जवान तैनात हैं. इसके अलावा डीआइजी अजीत कुमार राव, एसपी रविरंजन कुमार, एसडीपीओ मनोज कुमार, इम्तेयाज अहमद, विभाष कुमार की पूरी टीम स्थिति पर नजर रख रही है.
कार्यक्रम स्थल को पुलिस बल ने कवर कर लिया है. किसी भी तरह की चूक न हो इसके लिए सीएम सुरक्षा से जुड़े पुलिस अधिकारी ने भी सोमवार की शाम सुरक्षा की कमान संभाल ली. इसके अलावा खुफिया एजेंसियों ने भी थावे पहुंच कर पल-पल की स्थिति पर नजर रखनी शुरू कर दी है. थ्री लेयर सुरक्षा में सीएम गांव में परिभ्रमण करेंंगे. जिस दलित बस्ती में सीएम का परिभ्रमण है वहां के एक-एक घर का मुआयना सुरक्षा एजेंसियों ने किया है. सीएम के सभा स्थल पर बीएमपी, कमांडो, बिहार पुलिस के अलावा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां नजर रखेंगी. प्रशासन की तरफ से भी किसी तरह की चूक न हो इसका ख्याल रखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




