पांच राज्यों के रडार पर साइबर अपराधी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jan 2017 11:57 PM (IST)
विज्ञापन

जेल से निकले साइबर अपराधियों पर भी पैनी नजर गोपालगंज : साइबर क्राइम की लगातार बढ़ रही वारदात को रोकने के लिए जेल से बाहर निकले साइबर अपराधियों को पुलिस ने रडार पर लिया है. मंगलवार को बैंक और एटीएम के बाहर खड़े मिले संदिग्धों की हरकत को वाच करने के बाद पुलिस ने उनसे […]
विज्ञापन
जेल से निकले साइबर अपराधियों पर भी पैनी नजर
गोपालगंज : साइबर क्राइम की लगातार बढ़ रही वारदात को रोकने के लिए जेल से बाहर निकले साइबर अपराधियों को पुलिस ने रडार पर लिया है. मंगलवार को बैंक और एटीएम के बाहर खड़े मिले संदिग्धों की हरकत को वाच करने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की है. हाल में हुए साइबर क्राइम से जुड़े अंतरप्रांतीय गिरोह के दो सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के रडार पर दो दर्जन से अधिक साइबर अपराधी आये हैं. मास्टरमाइंड से लेकर गिरोह में शामिल सदस्यों की तलाश में पुलिस ने अलग-अलग इलाके में खुफिया जाल बिछा रखा है. पुलिस सूत्रों की मानें, तो मांझा थाना क्षेत्र के पथरा गांव के साइबर अपराधियों का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है. बंगाल, पंजाब, दिल्ली, मुंबई समेत पांच राज्यों की पुलिस के रडार पर यहां के साइबर अपराधी हैं.
नगर थाना पुलिस ने हाल में बरौली थाने के बेलसड़ गांव से सोनू आलम व नगर थाने के खजुरिया से मुन्ना अहमद को विभिन्न बैंकों के 32 एटीएम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया था. इससे पूछताछ के बाद पुलिस मास्टरमाइंड तक नहीं पहुंच सकी थी. इधर, पिछले दो सप्ताह से साइबर क्राइम लगातार बढ़ते देख गोपनीय तरीके से पुलिस साइबर अपराधियों की तलाश में जुटी है. पुराने गिरोह की तलाश में भी पुलिस मांझा के पथरा गांव में छापेमारी कर सकती है. पथरा गांव के साइबर अपराधियों का नेटवर्क नेपाल से लेकर पंजाब और गुजरात से जुड़ा हुआ है.
गुजरात पुलिस कर चुकी है छापेमारी : पथरा गांव में गुजरात पुलिस ने हाल ही में साइबर अपराधियों की तलाश में छापेमारी की थी. पंजाब, दिल्ली और मुंबई की पुलिस भी साइबर अपराधियों की तलाश में यहां छापेमारी कर चुकी है. पुलिस के वरीय अधिकारी साइबर अपराधियों के नेटवर्क को खंगालने में जुटे हैं. गोपालगंज के एसपी रविरंजन कुमार ने कहा कि साइबर अपराधियों की तलाश में छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है. गिरोह से जुड़े सदस्य और मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी करने का आदेश पुलिस को दिया गया है.
लापरवाही नहीं बरतें ग्राहक
ग्राहक की थोड़ी-सी लापरवाही के कारण साइबर अपराधी घटना को अंजाम देते हैं. आम लोगों को भी पैसे के लेन-देन के वक्त तथा मोबाइल फोन पर बैंक खाते की जानकारी नहीं देनी चाहिए.
रविरंजन कुमार, एसपी, गोपालगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










