जननायक के आदर्श को अपनाएं युवा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jan 2017 11:56 PM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम . जयंती पर याद किये गये पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर गोपालगंज : पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर की जयंती मंगलवार को मनायी गयी. शहर के शिक्षा विभाग परिसर में स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर डीएम राहुल कुमार ने माल्यार्पण किया. वहीं अपर समाहर्ता जगदीश प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, नजारत […]
विज्ञापन
कार्यक्रम . जयंती पर याद किये गये पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर
गोपालगंज : पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर की जयंती मंगलवार को मनायी गयी. शहर के शिक्षा विभाग परिसर में स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर डीएम राहुल कुमार ने माल्यार्पण किया. वहीं अपर समाहर्ता जगदीश प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, नजारत उपसमाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, विशेष कार्य पदाधिकारी देवेंद्र प्रताप शाही, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. नगर पर्षद की मुख्य पार्षद संजू देवी, उपमुख्य पार्षद हरेंद्र कुमार चौधरी आदि ने भी माल्यार्पण किया. वहीं नाई समाज के द्वारा जननायक की 93वीं जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी.
मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष परमानंद ठाकुर ने जननायक की जीवनी पर प्रकाश डाला. इस मौके पर नाई संघ के परमानंद ठाकुर, सुमेध ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, विनोद ठाकुर, राकेश ठाकुर, अनिल ठाकुर, लाल वचन ठाकुर, रामाधार ठाकुर, मोहन ठाकुर, जितेंद्र कुमार, रतिकांत साह, भिखारी ठाकुर, विजय ठाकुर, अभिमन्यु ठाकुर, शिवनाथ ठाकुर, शंभु ठाकुर, मनी कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे.
राजनीतिक दलों ने मनाया जयंती समारोह : जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा मनायी गयी. इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी. जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने जननायक के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया. इस मौके पर कौशल किशोर गिरि, जयकिशोर गिरि, मो आलम, नूर आलम, मो इसलाम, विनोद मिश्र, सुरेंद्र ठाकुर, सुबाष सिंह, हरिचंद्र यादव आदि मौजूद थे. वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी के जिला कार्यालय पर मुख्य प्रवक्ता जानकी शरण पाठक की अध्यक्षता में जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व सांसद काली प्रसाद पांडेय ने जननायक के चित्र पर माल्यार्पण किया.मौके पर जिला प्रधान महासचिव नर्वदेश्वर तिवारी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौबे, पुरन सिंह कुशवाहा, आलोक पांडेय, रत्नेश तिवारी, दीनानाथ दुबे, राजू वर्णवाल, राजेश केडिया आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










