दुष्कर्म व हत्या के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन

Published at :24 Jan 2017 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म व हत्या के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन

गोपालगंज : हाजीपुर आंबेडकर महिला छात्रावास की छात्रा डिका कुमारी के साथ दुष्कर्म एवं हत्या के मामले में छात्रों ने प्रदर्शन किया. शहर के आंबेडकर छात्रावास के छात्रों ने मंगलवार को घटना के विरोध में शहर की सड़कों पर प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्रों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की. छात्रावास के छात्रों […]

विज्ञापन

गोपालगंज : हाजीपुर आंबेडकर महिला छात्रावास की छात्रा डिका कुमारी के साथ दुष्कर्म एवं हत्या के मामले में छात्रों ने प्रदर्शन किया. शहर के आंबेडकर छात्रावास के छात्रों ने मंगलवार को घटना के विरोध में शहर की सड़कों पर प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्रों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की. छात्रावास के छात्रों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लिये समाहरणालय गेट पर घंटों नारेबाजी की. प्रदर्शन का नेतृत्व छात्र प्रमुख जलंधर राम ने किया. समाहरणालय गेट में

तालाबंदी रहने से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ा. प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि गत एक साल से दलितों पर लगातार अत्याचार हो रहा है. सरकार के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. यही स्थिति रही, तो छात्र संगठन सरकार के विरोध में सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे. इधर, छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर बालेश्वर राय मौके पर पहुुंचे. उन्होंने उग्र छात्रों को समझा-बुझा कर शांत कराया.

गोपालगंज >>बाइक से गिर कर दो घायल : बरौली थाना के छोटका बढ़ेया गांव के समीप दो बाइकों की सीधी टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां दोनों की पहचान सीवान जिले के जामो बाजार गांव के राजेश साह और दिनेश साह के रूप में की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन