यूपी से शराब पीकर आ रहे आठ गिरफ्तार

गोपालगंज : उत्पाद विभाग की टीम ने यूपी से शराब पीकर लौट रहे आठ लोगाें को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शराबियों को सोमवार को जेल भेज दिया गया. उत्पाद अधीक्षक प्रिय रंजन ने बताया कि इंस्पेक्टर संजय चौधरी, सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिन्हा, ताहिर हुसैन आदि की टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच के दौरान कटेया […]
गोपालगंज : उत्पाद विभाग की टीम ने यूपी से शराब पीकर लौट रहे आठ लोगाें को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शराबियों को सोमवार को जेल भेज दिया गया. उत्पाद अधीक्षक प्रिय रंजन ने बताया कि इंस्पेक्टर संजय चौधरी, सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिन्हा, ताहिर हुसैन आदि की टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच के दौरान कटेया थाना क्षेत्र के बहेरवा बाजार के निवासी हरीलाल गुप्ता, कुचायकोट थाना क्षेत्र के मठिया हरदो के अशरफी कुमार गुप्ता, फुलवरिया थाना क्षेत्र के सुक्रवलिया गांव के उमेश राम, राज कुमार ठाकुर, गोपालपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर के समिरूदीन अंसारी, अहिरौली दुबौली के मनोज राम, अहियापुर गांव के हिरा मियां तथा अहिरौली दुबौली के युगल किशोर राय को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










