सेमरा उत्क्रमित हाइस्कूल की सीओ ने की जांच

Published at :24 Jan 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
सेमरा उत्क्रमित हाइस्कूल की सीओ ने की जांच

कुचायकोट : उत्क्रमित उच्च विद्यालय में छात्रों के विवाद को लेकर जांच करने पहुंचे सीओ को आक्रोश का सामना करना पड़ा. स्कूल के छात्र हेडमास्टर पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए थे. सीओ ने दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया. तब जाकर बच्चे शांत हुए. बता दे कि 21 जनवरी को मानव शृंखला […]

विज्ञापन

कुचायकोट : उत्क्रमित उच्च विद्यालय में छात्रों के विवाद को लेकर जांच करने पहुंचे सीओ को आक्रोश का सामना करना पड़ा. स्कूल के छात्र हेडमास्टर पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए थे. सीओ ने दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया. तब जाकर बच्चे शांत हुए. बता दे कि 21 जनवरी को मानव शृंखला के दौरान उत्क्रमित उच्च विद्यालय सेमरा के बच्चों का प्वाइंट भोपतापुर एनएच – 28 पर था. शृंखला समाप्त होने के बाद बच्चों को लेकर आनेवाली बस में तकनीकी खराबी आ जाने से समय पर बस नहीं पहुंची. विद्यालय के सहायक शिक्षक विमलेश सिन्हा हेडमास्टर पर भड़क गये.

हेडमास्टर पर व्यवस्था ठीक नहीं कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे. बाद में छात्र भी सहायक शिक्षक के साथ हेडमास्टर पर आरोप लगाने लगे. छात्रों और शिक्षक के आक्रोश को देख हेडमास्टर दुर्गावती देवी वहां से भाग निकली. सहायक शिक्षक बच्चों को लेकर पैदल चल दिये. ढ़ोढ़वलिया के समीप पहुंचने पर बीडीओ दृष्टि पाठक, बीआरपी राम तपस्या पाठक, प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार वाहन लेकर पहुंचे और बच्चों को समझाने लगे, लेकिन वे लोग मानने को तैयार नहीं थे. बथना तक पैदल चले गये, जहां विजय शंकर प्रधान आदि के सहयोग से बच्चों को समझा कर वाहन से भेजा गया. इस मामले की जांच करने पहुंचे सीओ अमित रंजन ने छात्रों और शिक्षकों की बयान को दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की भरोसा दिलाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन