90 वर्ष की उम्र में सम्मान पाकर छलकीं आंखें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jan 2017 3:34 AM (IST)
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने शाल और अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित 65 वर्षों से अमर चरखा चला रही चंपा देवी हुई गौरवान्वित गोपालगंज : चेहरे पर झुर्रियां. उम्र का अंतिम पड़ाव. जज्बा आज भी आसमान छूने की. 90 वर्ष की उम्र में अपने बुलंद हौसले और कड़ी मेहनत की बदौलत केंद्रीय लघु व सूक्ष्म उद्योग […]
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री ने शाल और अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित
65 वर्षों से अमर चरखा चला रही चंपा देवी हुई गौरवान्वित
गोपालगंज : चेहरे पर झुर्रियां. उम्र का अंतिम पड़ाव. जज्बा आज भी आसमान छूने की. 90 वर्ष की उम्र में अपने बुलंद हौसले और कड़ी मेहनत की बदौलत केंद्रीय लघु व सूक्ष्म उद्योग विभाग के राज्य मंत्री गिरिराज सिंह के हाथों सम्मानित हुई. जैसे ही मंत्री ने उन्हें सम्मानित किया कि उनकी आंखें खुशियों से छलक आयीं. कभी उम्मीद भी नहीं की थी कि मंत्री के हाथों सम्मानित भी होंगी. सम्मान उनके परिजनों के लिए भी गौरव की बात थी. यह सम्मान इनकी खामोशी से मेहनत की बदौलत मिला है. मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना जगरनाथ भूमिहारी टोला की रहनेवाली चंपा देवी की उम्र 90 वर्ष है. चंपा देवी अपने मायके उचकागांव थाना क्षेत्र के दहीभाता गांव से ही अपने पिता स्व रामनाथ सिंह की प्रेरणा से महात्मा गांधी के स्वदेशी आंदोलन से जुड़ी.
शादी के बाद जब जिगना पहुंची तो भी खादी आंदोलन से जुड़ी रही. उनके इस कार्य का ससुराल में विरोध भी हुआ, लेकिन वे विरोध की परवाह किये बगैर घर-गृहस्थी संभालने के साथ ही खादी आंदोलन से जुड़ी रही. पहले कतली पर सूत तैयार कर खादी को उपलब्ध कराती थी. बाद में उन्हें खादी ग्रामोद्योग की तरफ से अमर चरखा उपलब्ध कराया गया. चंपा देवी का एक मात्र बेटा शिवजी सिंह बताते हैं कि आज भी दो किमी पैदल छोटका जिगना जाकर महिलाओं को चरखा चलाने की प्रशिक्षण देती है. चंपा देवी बताती है कि देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी की अपील को सुनने के बाद मैं इस आंदोलन से जुड़ी और मरने तक सूत तैयार कर खादी के लिए काम करती रहूंगी. खादी ग्रामोद्योग संघ के मंत्री सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चंपा देवी की समर्पण और परिश्रम के कारण संघ ने अध्यक्ष विपिन बिहारी राय, वरीय प्रबंधक भोला प्रसाद, अनुज कुमार सिंह आदि के साथ सहमति लेकर उन्हें सम्मानित करने के लिए चुना गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










