50 हजार के लिए विवाहिता की जहर देकर हत्या

Published at :11 May 2016 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
50 हजार के लिए विवाहिता की जहर देकर हत्या

गोपालगंज : दहेज में 50 हजार रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता की जहर देकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद मृतका के पिता ने दामाद सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. उचकागांव थाना क्षेत्र के दहीभाता गांव के उदयभान मिश्र का आरोप है कि तीन वर्ष पूर्व उनकी पुत्री […]

विज्ञापन

गोपालगंज : दहेज में 50 हजार रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता की जहर देकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद मृतका के पिता ने दामाद सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. उचकागांव थाना क्षेत्र के दहीभाता गांव के उदयभान मिश्र का आरोप है कि तीन वर्ष पूर्व उनकी पुत्री अंकिता की शादी बरौली थाना क्षेत्र के बढ़ा बढ़ेया गांव के अंकित तिवारी के साथ हुई थी. शादी के समय से ही दहेेज में 50 हजार रुपये की मांग की जाती रही थी.

सोमवार की शाम विवाहिता की जहर देकर हत्या कर दी गयी. सूचना मिलने पर परिजन जब पुत्री के घर गये, तो शव छोड़ कर घर के लोग फरार हो गये थे. मृतका के पिता ने अंकित तिवारी, प्रदीप तिवारी सहित पांच लोगों को आरोपित बनाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन