दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करेगी पुलिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 May 2016 1:12 AM (IST)
विज्ञापन

सिम दुकान पर आइडी प्रूफ फर्जी मिला, तो जेल जायेंगे दुकानदार एसडीपीओ ने थानों को जारी किया निर्देश, आज से होगी छापेमारी गोपालगंज : सिम बेचनेवाले दुकानों पर दस्तावेजों का वेरिफिकेशन पुलिस करेगी. जांच में दस्तावेज फर्जी मिला, तो पुलिस दुकानदार को गिरफ्तार करेगी. माना जा रहा है कि साइबर अपराध रोकने के लिए पुलिस […]
विज्ञापन
सिम दुकान पर आइडी प्रूफ फर्जी मिला, तो जेल जायेंगे दुकानदार
एसडीपीओ ने थानों को जारी किया निर्देश, आज से होगी छापेमारी
गोपालगंज : सिम बेचनेवाले दुकानों पर दस्तावेजों का वेरिफिकेशन पुलिस करेगी. जांच में दस्तावेज फर्जी मिला, तो पुलिस दुकानदार को गिरफ्तार करेगी. माना जा रहा है कि साइबर अपराध रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों ने ऐसा कदम उठाया है. सदर एसडीपीओ मनोज कुमार ने रविवार को सभी थानों की पुलिस को इस संबंध में निर्देश जारी किया है. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि साइबर अपराध में इस्तेमाल किये जा रहे सिम अधिकतर फर्जी आइडी पर मिल रहे हैं. पुलिस को साइबर अपराधियों तक पहुंचने में सही पता नहीं मिल रहा है.
साइबर अपराध में इस्तेमाल किये जा रहे सिम का आइडी प्रूफ अगर सही रहता है, तो पुलिस उसके पास आसानी से पहुंच जायेगी. एसडीपीओ ने बताया कि सभी थानों को निर्देश जारी करते हुए छापेमारी करने का आदेश दिया गया है. सिम बेचनेवाली दुकानों पर दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करने तथा फुटपाथ पर बेच रहे सिम विक्रेताओं की जांच करने का निर्देश दिया गया है. सोमवार से पुलिस शहर समेत ग्रामीण इलाकों के दुकानों पर जांच शुरू करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










