इस साल झमाझम होगी बारिश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 May 2016 1:59 AM (IST)
विज्ञापन

24 जून के आसपास शुरू हो जायेगा प्री-मॉनसून जुलाई के अंतिम सप्ताह से होगी जबरदस्त बारिश गोपालगंज : तीन वर्षों बाद इस साल मॉनसून जम कर बरसेगा़ 24 जुलाई को माॅनसून दस्तक देगा, जो सितंबर तक सक्रिय रहेगा. दक्षिण प्री-माॅनसून के कमजोर रहने के कारण किसानों को जबरदस्त नुकसान हुआ है. बाकी कसर बेमौसम बरसात […]
विज्ञापन
24 जून के आसपास शुरू हो जायेगा प्री-मॉनसून
जुलाई के अंतिम सप्ताह से होगी जबरदस्त बारिश
गोपालगंज : तीन वर्षों बाद इस साल मॉनसून जम कर बरसेगा़ 24 जुलाई को माॅनसून दस्तक देगा, जो सितंबर तक सक्रिय रहेगा. दक्षिण प्री-माॅनसून के कमजोर रहने के कारण किसानों को जबरदस्त नुकसान हुआ है. बाकी कसर बेमौसम बरसात ने पूरी कर दी, लेकिन इस साल माॅनसून सामान्य रहेगा.
मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन पांडेय का कहना है कि पिछले तीन सालों के भीतर माॅनसून देरी से आया और कमजोर रहा. इससे खेती के हिसाब से 699 एमएम बरसात नहीं हुई, लेकिन इस साल माॅनसून मेहरबान रहेगा. गोपालगंज में माॅनसून निर्धारित समय पर आयेगा. इस साल हवा दक्षिण-पश्चिम रहेगी. हवा का डायरेक्शन लंबे समय तक रहेगा. इससे बरसात होती रहेगी. मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि इस बार रुक-रुक कर बारिश होगी, जो खेती के हिसाब से अच्छी है.
किसानों को मिलेगी राहत
कृषि वैज्ञानिक डॉ राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि माॅनसून में अच्छी बरसात होने से फसलों को अतिरिक्त सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे किसान कर्ज से उबर सकेंगे.
कमजोर हुआ अलनीनो इफेक्ट
पिछले कई सालों से प्रशांत महासागर में गरम हवा अलनीनो का प्रकोप रहा. इसके चलते माॅनसून कमजोर हो जाता है. साथ ही पूर्व निर्धारित तारीख से दो से तीन सप्ताह देरी से आता था. इस साल अलनीनो इफेक्ट कमजोर रहेगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि जुलाई के अंतिम सप्ताह से गोपालगंज में जबरदस्त बारिश होगी, जो तीन से चार दिनों तक चलेगी. फिर बूंदाबांदी होती रहेगी. डॉ पांडेय ने बताया कि अगस्त के दूसरे सप्ताह में माॅनसून थोड़ा कमजोर होगा, लेकिन तीसरे व अंतिम सप्ताह में अच्छी बारिश की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










