ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू कातिबों को मिली छुट्टी

Published at :26 Apr 2016 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू कातिबों को मिली छुट्टी

गोपालगंज : लाइसेंस रद्द होने के बाद निबंधन कार्यालय से कातिबों को छुट्टी मिल गयी है. जिले के लगभग 150 कातिबों का लाइसेंस रद्द होने के बाद निबंधन कार्यालय में उन्हें काम करने की भी अनुमति नहीं है. जिला निबंधन पदाधिकारी के आवेदन पर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है. जनता को जमीन रजिस्ट्री कराने […]

विज्ञापन

गोपालगंज : लाइसेंस रद्द होने के बाद निबंधन कार्यालय से कातिबों को छुट्टी मिल गयी है. जिले के लगभग 150 कातिबों का लाइसेंस रद्द होने के बाद निबंधन कार्यालय में उन्हें काम करने की भी अनुमति नहीं है. जिला निबंधन पदाधिकारी के आवेदन पर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है.

जनता को जमीन रजिस्ट्री कराने में परेशानी न हो इसकी तैयारी विभाग की ओर से शुरू कर दी गयी है. अब ऑनलाइन रजिस्ट्री यहां शुरू हो गयी है. कातिबों की आवश्यकता नहीं पड़े इसका भी ख्याल रखा गया है. कार्यालय से संपर्क कर नि:शुल्क दस्तावेज तैयार कराया जा रहा है. चारों कार्यालयों में ‘में आइ हेल्प यू’ काउंटर की शुरुआत कर दी गयी है.

ऑनलाइन चालान होगा जमा
निबंधनार्थी को अब कातिबों की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. विभाग में सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा दी गयी हैं. सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्री ही नहीं बल्कि ऑनलाइन चालान भी जमा करने की सुविधा उपलब्ध है. कार्यालय कर्मी के अलावा रजिस्ट्री कार्य में किसी भी तीसरे व्यक्ति की संलिप्तता अवैध है. रजिस्ट्री की प्रक्रिया 20 मिनट में पूरी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन