बोलेरो खाई में गिरी, आधा दर्जन यात्री घायल, एक रेफर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Apr 2016 3:55 AM (IST)
विज्ञापन

शादी समारोह से भाग लेने के बाद लौट रहे थे थावे दुर्गा मंदिर में पूजा कर घर लौटने के दौरान हुआ हादसा गोपालगंज : अनियंत्रित बोलेरो खाई में गिरने से उसमें सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गये. घायलों में तीन लड़कियां, दो युवक तथा एक चालक शामिल हैं. थावे दुर्गा मंदिर में पूजा कर […]
विज्ञापन
शादी समारोह से भाग लेने के बाद लौट रहे थे
थावे दुर्गा मंदिर में पूजा कर घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
गोपालगंज : अनियंत्रित बोलेरो खाई में गिरने से उसमें सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गये. घायलों में तीन लड़कियां, दो युवक तथा एक चालक शामिल हैं. थावे दुर्गा मंदिर में पूजा कर घर लौटने के दौरान थावे के कबिलासवा के समीप तेज रफ्तार बोलेरो से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया. इसके कारण बोलेरो बगल की खाई में जा गिरी. बोलेरो में सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गये. राहगीरों ने सभी घायलों को दूसरी गाड़ी से सदर अस्पताल पहुंचाया,
जहां उनका इलाज चल रहा है. गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को रेफर किया गया है. सभी घायल थावे थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव के रहनेवाले बताये गये हैं. घायलों में सोनी कुमारी, मुन्नी कुमारी, आरती देवी, विपिन शर्मा, अरविंद कुमार तथा चालक मुकेश बताये गये हैं. घायलों का कहना है कि वे गोपालपुर थाना क्षेत्र के गुलौरा गांव में शादी समारोह से भाग लेने के बाद लौट रहे थे. थावे में दर्शन के बाद किराये की बोलेरो लेकर अपने गांव पिठौरी जा रहे थे कि चालक तेज गति से गाड़ी चलाने लगा,
जिसका नियंत्रण गाड़ी पर से खत्म हो गया तथा बोलेरो पलट गयी. घायल विपिन शर्मा की स्थिति गंभीर बनी हुई है. इसे रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. सूचना मिलते ही घायलों के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










