मासूम की मौत, 159 घर राख

गोपालगंज : सोमवार काे भी जिले में आग का कहर जारी रहा. आग की लपटों में एक मासूम की मौत हो गयी, वहीं एक युवक सामान बचाने के क्रम में बुरी तरह झुलस गया. इस अग्निकांड में 159 लोगों के आशियाने राख हो गये. कुचायकोट प्रखंड में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग में शाहपुर, पकड़ीहार […]
गोपालगंज : सोमवार काे भी जिले में आग का कहर जारी रहा. आग की लपटों में एक मासूम की मौत हो गयी, वहीं एक युवक सामान बचाने के क्रम में बुरी तरह झुलस गया. इस अग्निकांड में 159 लोगों के आशियाने राख हो गये. कुचायकोट प्रखंड में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग में शाहपुर, पकड़ीहार गांव की मुसहर टोली पूरी तरह समाप्त हो गयी. यहां 150 घर जल गये. वहीं, जोखन मुसहर के दो वर्षीय नाती की मौत जलने से हो गयी.
सामान निकालने के क्रम में 25 वर्षीय धनेस मुसहर बुरी तरह झुलस गया. उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. इधर, थावे प्रखंड के फतहां में लगी आग में चार घर जल कर राख हो गये. सिधवलिया थाने के बूचेयां में आग ने तीन लोगों का आशियाना छीन लिया. इसी थाने के सलेमपुर में सोनू साह और रघुनाथ साह के घर सहित पूरा सामान जल कर राख हो गया. प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर सहायता पहुंचाने की कार्रवाई में जुट गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










