ढैंचा व मूंग बीज के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

उचकागांव : स्थानीय प्रखंड मुख्यालय पर ढैंचा व मूंग बीज नहीं मिलने पर किसानों ने जम कर प्रदर्शन व नारेबाजी की. किसान चार-पांच दिन से रोज प्रखंड मुख्यालय पर पहुंच रहे थे व शाम को खाली हाथ ही वापस लौट रहे थे. सोमवार के दिन भी सुबह से ही किसान बीज के लिए प्रखंड कृषि […]
उचकागांव : स्थानीय प्रखंड मुख्यालय पर ढैंचा व मूंग बीज नहीं मिलने पर किसानों ने जम कर प्रदर्शन व नारेबाजी की. किसान चार-पांच दिन से रोज प्रखंड मुख्यालय पर पहुंच रहे थे व शाम को खाली हाथ ही वापस लौट रहे थे. सोमवार के दिन भी सुबह से ही किसान बीज के लिए प्रखंड कृषि कार्यालय पर पहुंचे थे. करीब एक बजे किसानों को यह बात पता चला कि आज भी उन्हें बीज नहीं मिल रहा है जिसके बाद किसानों का आक्रोश फूट पड़ा तथा आक्रोशित किसान गोलबंद होकर प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन व नारेबाजी करने लगे.
इससे कृषि विभाग के कर्मियों के पसीने छूटने लगे. हीरामति देवी, सुगांती देवी, सुशीला देवी, राम सखीया देवी, राकेश यादव, खुशबुन खातून सहित सैकड़ों किसानों का आरोप था कि हम लोग रोज कृषि विभाग के कार्यालय पर आते हैं, लेकिन बीज नहीं मिलता है तथा हमें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










