अपहरण कर भाग रहे अपराधी की ग्रामीणों ने की पिटाई

Published at :24 Apr 2016 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
अपहरण कर भाग रहे अपराधी की ग्रामीणों ने की पिटाई

अपराधी के चंगुल से अपहृत हुआ मुक्त पिस्टल व कारतूस के साथ लोगों ने पुलिस को सौंपा अपहर्ता गैंग के अन्य सदस्य गाड़ी लेकर भागने में सफल पुलिस कर रही छापेमारी भोरे : पंचायत चुनाव की पूर्व संध्या पर अपहरण कर भाग रहे एक अपराधी को ग्रामीणों ने दबोच लिया और उसके चंगुल से अपहृत […]

विज्ञापन
अपराधी के चंगुल से अपहृत हुआ मुक्त
पिस्टल व कारतूस के साथ लोगों ने पुलिस को सौंपा
अपहर्ता गैंग के अन्य सदस्य गाड़ी लेकर भागने में सफल
पुलिस कर रही छापेमारी
भोरे : पंचायत चुनाव की पूर्व संध्या पर अपहरण कर भाग रहे एक अपराधी को ग्रामीणों ने दबोच लिया और उसके चंगुल से अपहृत को छुड़ाते हुए उसकी जम कर धुनाई कर दी. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. पकड़े अपराधी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल एवं कुछ कारतूस बरामद किये हैं. वहीं, बुरी तरह से घायल अपराधी का पुलिस अभिरक्षा में इलाज भोरे रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा है. अपराधी के अन्य साथी अपहृत की गाड़ी लेकर भागने में सफल हो गये. पुलिस ने उन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है.
बताया जाता है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़कागांव में कुछ अपराधी बाइक पर सवार हो कर पहुंचे और बड़कागांव निवासी उमेश चौधरी पिकअप गाड़ी के चालक भटवलिया निवासी अमन साह को कटेया की ओर चलने को कहा. इस पर चालक तैयार हो गया. गाड़ी लेकर जब चालक चलने लगा, तो गाड़ी में बैठे एक अपराधी ने उसे कब्जे में लेकर उसे अपने साथियों के हवाले कर दिया और गाड़ी लेकर भागने लगा.
वहीं, बाइक से चल रहे दो अपराधी चालक को अपनी बाइक पर बैठा कर हुस्सेपुर पहुंचे, जहां लोगों की भीड़ देख कर चालक ने शोर मचाना शुरू किया, तो लोगों की भीड़ अपराधियों पर टूट पड़ी. भीड़ का फायदा उठा कर एक अपराधी तो भाग निकला, लेकिन दूसरा अपराधी लोगों के हत्थे चढ़ गया. उसकी जम कर पिटाई कर दी गयी. मौके पर पहुंची भोरे पुलिस ने अपराधी के पास से एक पिस्टल एवं गोलियां बरामद की हैं. इसकी पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के खलवां गांव निवासी विजेंद्र यादव के रूप में की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन