दहेज में कार नहीं दी, तो पत्नी को घर से निकाला, प्राथमिकी

Published at :23 Apr 2016 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज में कार नहीं दी, तो पत्नी को घर से निकाला, प्राथमिकी

गोपालगंज : दहेजलोभी पति द्वारा दहेज में मांगी गयी मारुति कार नहीं मिली तो पत्नी को मारपीटकर घर से निकाल दिया गया है. पीडि़त पत्नी ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. मांझा थाना क्षेत्र के बाजार की रहने वाली आशमा परवीन की शादी सीवान जिले के बभनावली गांव के सैयद […]

विज्ञापन
गोपालगंज : दहेजलोभी पति द्वारा दहेज में मांगी गयी मारुति कार नहीं मिली तो पत्नी को मारपीटकर घर से निकाल दिया गया है. पीडि़त पत्नी ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
मांझा थाना क्षेत्र के बाजार की रहने वाली आशमा परवीन की शादी सीवान जिले के बभनावली गांव के सैयद एकबाल से हुई थी. शादी के दिन ससुराल पक्ष द्वारा अचानक मारुति कार की मांग कर दी गयी. लड़की पक्ष ने असमर्थता व्यक्त की. उस समय शादी तो हो गयी, लेकिन ससुराल जाते ही उसे प्रताडि़त किये जाने लगा. इधर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन