69 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
69 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज. जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित एकडेंगा चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब से लदी एक कार को जब्त किया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित एकडेंगा चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब से लदी एक कार को जब्त किया है. इस दौरान दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. जब्त वाहन से 69 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी है. उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. कार की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गयी थी. गिरफ्तार तस्करों की पहचान सीवान जिले के जामो बाजार थाने के हरिहरपुर निवासी राहुल कुमार और कर्णपुरा निवासी अजय कुमार रजक के रूप में की गयी है. दोनों तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है. प्रशासन द्वारा जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Govind Kumar

लेखक के बारे में

By Govind Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन