मारपीट व लूट के आरोप में छह नामजद सहित 10 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
मारपीट व लूट के आरोप में छह नामजद सहित 10 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के सोहनरिया गांव में महिला व उसके परिजनों के साथ मारपीट और लूटपाट के मामले में पीड़ित महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के सोहनरिया गांव में महिला व उसके परिजनों के साथ मारपीट और लूटपाट के मामले में पीड़ित महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में अफजल अंसारी की पत्नी आसमा खातून ने आरोप लगाया है कि ललित मांझी सहित छह नामजद तथा 10 अज्ञात लोग एक साथ उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. इसी दौरान उनके पुत्र शाहरुख और चांद हुसैन के साथ भी मारपीट की गयी. शोर सुनकर बीच-बचाव करने आये सास-ससुर के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की. आरोप है कि घटना के दौरान 50 हजार नकद और सोने का मंगलसूत्र छीन लिया गया. पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन