दुर्गापूजा छुट्टी के पहले नया वेतनमान मिलने की उम्मीद कम
दुर्गापूजा छुट्टी के पहले नया वेतनमान मिलने की उम्मीद कम जिले के हजारों शिक्षक हैं वेतन निर्धारण से वंचित संवाददाता, गोपालगंजदुर्गापूजा अवकाश के पहले जिले के हजारों नियोजित शिक्षक नये वेतनमान नहीं पा सकेंगे. विभागीय निर्देश के बावजूद उनका दशहरा फीका ही होगा. यह अलग बात है कि वेतन निर्धारण को लेकर शिक्षा विभाग कमर […]
दुर्गापूजा छुट्टी के पहले नया वेतनमान मिलने की उम्मीद कम जिले के हजारों शिक्षक हैं वेतन निर्धारण से वंचित संवाददाता, गोपालगंजदुर्गापूजा अवकाश के पहले जिले के हजारों नियोजित शिक्षक नये वेतनमान नहीं पा सकेंगे. विभागीय निर्देश के बावजूद उनका दशहरा फीका ही होगा. यह अलग बात है कि वेतन निर्धारण को लेकर शिक्षा विभाग कमर कसे हुए है. दुर्गापूजा अवकाश के पहले हजारों शिक्षक नये वेतनमान से वंचित हो रहे हैं. जिले के प्रारंभिक (वर्ग एक से आठ) विद्यालयों, माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश हो चुका है तथा सरकारी कार्यालय भी 20 अक्तूबर से बंद हो रहे हैं. वैसे शिक्षक जिनका वेतन निर्धारण हो भी जाता है, तो उनका वेतन बैंक की लंबी छुट्टी होने के कारण बाधित हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










