शरद की चुनाव सभा का मंच टूटा

Updated:
विज्ञापन

शरद की चुनाव सभा का मंच टूटाशरद यादव के आने के 15-20 मिनट पहले हुई घटना, मंच टूटने से चौकी बिछा कर हुई शरद यादव की सभा फोटो – 17 बीआइएच 15 का कैप्सन : शरद यादव के चुनावी सभा का टूटा हुआ मंच बिहारशरीफ. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महागंठबंधन के स्टार प्रचारक शरद […]

विज्ञापन

शरद की चुनाव सभा का मंच टूटाशरद यादव के आने के 15-20 मिनट पहले हुई घटना, मंच टूटने से चौकी बिछा कर हुई शरद यादव की सभा फोटो – 17 बीआइएच 15 का कैप्सन : शरद यादव के चुनावी सभा का टूटा हुआ मंच बिहारशरीफ. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महागंठबंधन के स्टार प्रचारक शरद यादव की इस्लामपुर में चुनाव सभा का मंच शनिवार को टूट गया़ इससे मंच पर बैठे महागंठबंधन के कई नेता नीचे गिर गये, जिन्हें चोटें भी आयी़ं यह हादसा इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के मदारगंज गांव में हुआ़ घटना के वक्त शरद वहां नहीं पहुंचे थे़ उनके पहुंचने के करीब 15-20 मिनट पहले यह हादसा हुआ़ मदारगंज की चुनाव सभा के मंच पर बड़ी संख्या में महागंठबंधन के नेता जमा थे़ लोगों की भीड़ को मंच बरदाश्त नहीं कर सकी और वह धराशायी हो गया़ इससे सभास्थल पर एकबारगी अफरातफरी मच गयी़ लोगों ने शरद के आगमन को देखते हुए मंच को ठीक करने का प्रयास किया, मगर इसी दौरान उनके के आगमन की सूचना मिली़ महागंठबंधन के स्थानीय नेताओं ने शरद यादव की चुनाव सभा के लिए चौकी की व्यवस्था की़ शरद यादव को अपना भाषण चौकी पर चढ़ कर ही देना पड़ा़ शरद यादव के मंच टूटने की खबर तेजी से फैल गयी. शरद ने इस घटना पर आयोजकों पर भड़ास निकाली और आगे से बेहतर तरीके से मंच बनाने की हिदायत दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन