नीतीश अवसरवादी राजनीति के पराकाष्ठा पर : रविशंकर

Updated:
विज्ञापन

नीतीश अवसरवादी राजनीति के पराकाष्ठा पर : रविशंकरबिहार का चुनाव सुशासन के लिए है81 में 60 से अधिक सीट जीतेंगें : मंगलसंवाददाता,पटनाकेंद्रीय संचार एवं सूचना प्राद्यौगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह अवसरवादी राजनीति की पराकाष्ठा पर है. जिस नेता ने उन्हें बनाया, उसके साथ भी […]

विज्ञापन

नीतीश अवसरवादी राजनीति के पराकाष्ठा पर : रविशंकरबिहार का चुनाव सुशासन के लिए है81 में 60 से अधिक सीट जीतेंगें : मंगलसंवाददाता,पटनाकेंद्रीय संचार एवं सूचना प्राद्यौगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह अवसरवादी राजनीति की पराकाष्ठा पर है. जिस नेता ने उन्हें बनाया, उसके साथ भी उन्होंने अच्छा व्यवहार नहीं किया. इसका उदाहरण जाॅर्ज फर्नांडिस है. कारगिल युद्ध के बाद 2004 में कांग्रेस ने ताबूत घोटाले की जांच करायी. इसमें जाॅर्ज को क्लिनचिट मिल गया, लेकिन वे इस मामले में जाॅर्ज साहब की बेगुनाही पर कुछ भी नहीं कहा. शनिवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से रविशंकर प्रसाद बातचीत कर रहे थे. उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय भी थे. केंद्रीय मंत्री श्री प्रसाद ने सवालिया लहजे में कहा कि नीतीश कुमार को बताना चाहिए कि उनका चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, टू जी घोटाला, कोयला घोटाला व कामन वेल्थ घोटाला पर क्या कहना है? कांग्रेस के बदनाम व भ्रष्टाचार पर वह चुप हैं. उन्होंने कहा कि बिहार का चुनाव सुशासन के लिए है. यह नौजवानों के आकांक्षा व अपेक्षा से जुड़ा है. इस चुनाव में दो ट्रेंड देखने को मिला. एक आस्था बनाम हताशा व दूसरा आकांक्षा व निराशा. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता नरेंद्र मोदी के साथ चलना चाहती है. केंद्र में जब अटल जी की सरकार थी तो लालू प्रसाद विरोध करते थे. अब जव नरेंद्र मोदी की सरकार है तो लालू-नीतीश विरोध कर रहे हैं. उन्होंने बिहार की जनता से अपील की कि एक बार केंद्र को सहयोग करनेवाली सरकार बनाइये. लालू-नीतीश के प्रचार में विकास की कोई चर्चा नहीं होती. इनके पास विकास का कोई रोडमैप नहीं है. अहंकार इतना है कि अपनी तुलना बिहार से करते हैं. हमारे गंठबंधन के लोग बिहारी नहीं है क्या. एनडीए बिहार में निर्णायक बहुमत से सरकार बनायेगी. महंगाई की चर्चा करते हुए कहा कि सिर्फ दाल महंगी हैं उस पर भी जल्द नियंत्रण हो जायेगा. लालू के मंच पर पंखा गिरने के सवाल पर कहा कि पहले वे कबूतर काटने की बात करते थे, अब उनके कार्यकर्ता की गलती से पंखा गिरा और हम पर आरोप लगा रहे तो हम जीत गये, वे हताश हैं. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि 81 मे से 60 से अधिक सीट जीतेंगे. तीसरे चरण के मतदान के बाद एनडीए 100 का आंकड़ा पार कर लेगी. राजद-जदयू के लोग हताश होकर हार से बौखला गये हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कंफ्यूज्ड हैं जबकि महागंठबंधन डिफ्यूज हो गया है. नीतीश कुमार प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के कारण कंफ्यूज्ड हो गये है. जदयू के नेताओं को सपना में भी मोदी आते हैं. नीतीश कुमार के कंफ्युजन का आलम यह है कि प्रधानमंत्री की रैली तीसरे, चौथे व पांचवें चरण के लिये तय हुई थी लेकिन ये लोग अपने मन से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अनावश्यक बयानबाजी करते है. सोनीया गांधी को नंबर चार का नेता बताते हुए कहा कि उनकी सभा मे उपस्थिति काफी कम थी. यूपीए की हवा निकल चुकी है. एनडीए तीन-चौथाई बहुमत से सरकार बनायेगी. इस मौके पर जदयू एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव त्रिलोचन पासवान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, अजफर शम्शी, योगेंद्र पासवान व संजय मयूख उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन