भारतीय जूनियर टीम ने अर्जेंटीना को 3-2 से हराया

Updated:
विज्ञापन

भारतीय जूनियर टीम ने अर्जेंटीना को 3-2 से हरायाजोहोर बारु. भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने पांचवें सुल्तान जोहोर कप के लीग मैच में अर्जेंटीना को 3-2 से हरा दिया. भारतीय फॉरवर्ड पंक्ति ने पहले ही मिनट से बेहद आक्रामक खेल दिखाया. शुरुआती हमलों से सहमी अर्जेंटीना टीम उन्हें रोकने में नाकाम रही. तीसरे मिनट में […]

विज्ञापन

भारतीय जूनियर टीम ने अर्जेंटीना को 3-2 से हरायाजोहोर बारु. भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने पांचवें सुल्तान जोहोर कप के लीग मैच में अर्जेंटीना को 3-2 से हरा दिया. भारतीय फॉरवर्ड पंक्ति ने पहले ही मिनट से बेहद आक्रामक खेल दिखाया. शुरुआती हमलों से सहमी अर्जेंटीना टीम उन्हें रोकने में नाकाम रही. तीसरे मिनट में अरमान कुरैशी ने बायें विंगर से मिले पस को गोल में बदला. इसके आठ मिनट बाद फॉरवर्ड गुरजंत सिंह ने दूसरा गोल किया. अरमान, गुरजंत, सुमित कुमार और परविंदर सिंह ने अर्जेंटीना के डिफेंस को तहस नहस कर दिया. भारत को 34वें मिनट में मिला पेनल्टी कॉर्नर बेकार गया. दूसरे हाफ में अर्जेंटीना को 39वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला, जिसे कप्तान मेइको सासेला ने गोल में बदला. इसके बाद भारतीयों ने लगातार जवाबी हमले बोले. इसका फायदा 50वें मिनट में मिला जब पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर नीलकांता शर्मा ने स्कोर 3-1 कर दिया. भारत का सामना गुरुवार को मेजबान मलयेशिया से होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन