आयरलैंड ने तीसरे वनडे में जिंबाब्वे को हराया

Updated:
विज्ञापन

आयरलैंड ने तीसरे वनडे में जिंबाब्वे को हरायाहरारे. पाल स्टर्लिंग के अर्धशतक और टिम मुर्टाग के ऑलराउंड प्रदर्शन से आयरलैंड ने तीसरे और अंतिम वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में मंगलवार को यहां जिम्बाब्वे को दो विकेट से हरा दिया. पहले दो मैच गंवानेवाले आयरलैंड को हालांकि सीरीज 1-2 से हार मिली. आयरलैंड ने टॉस जीत कर […]

विज्ञापन

आयरलैंड ने तीसरे वनडे में जिंबाब्वे को हरायाहरारे. पाल स्टर्लिंग के अर्धशतक और टिम मुर्टाग के ऑलराउंड प्रदर्शन से आयरलैंड ने तीसरे और अंतिम वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में मंगलवार को यहां जिम्बाब्वे को दो विकेट से हरा दिया. पहले दो मैच गंवानेवाले आयरलैंड को हालांकि सीरीज 1-2 से हार मिली. आयरलैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और मुर्टाग (32 रन पर चार विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने जिंबाब्वे की टीम सीन विलियम्स (51) और सिकंदर रजा (50) के अर्धशतकों के बावजूद 49.2 ओवरों में 187 रन ही बना सकी. इसके जवाब में आयरलैंड की टीम नियमित अंतराल गंवाने के बाद संकट में थी लेकिन मुर्टाग (13 गेंद में नाबाद 19) ने एंडी मैकब्राइन (नाबाद 14) के साथ नौवें विकेट के लिए 4.2 ओवरों में 29 रनों की अटूट साझेदारी करके 46.5 ओवर में आयरलैंड का स्कोर आठ विकेट पर 189 रन पर पहुंचाकर उसे जीत दिला दी. आयरलैंड की तरफ से अनुभवी पाल स्टर्लिंग ने सर्वाधिक 50 रन बनाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन