टिकटों की कालाबाजारी में 10 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

टिकटों की कालाबाजारी में 10 गिरफ्तारइंदौर. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मैच के टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में पुलिस ने यहां 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनय प्रकाश पॉल ने को बताया कि पुलिस की अपराध शाखा ने पिछले 24 घंटों के दौरान मुखबिरों […]

विज्ञापन

टिकटों की कालाबाजारी में 10 गिरफ्तारइंदौर. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मैच के टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में पुलिस ने यहां 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनय प्रकाश पॉल ने को बताया कि पुलिस की अपराध शाखा ने पिछले 24 घंटों के दौरान मुखबिरों की सूचना पर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से आठ लोगों को गिरफ्तार किया. ये लोग भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच स्थानीय होलकर स्टेडियम में बुधवार को आयोजित मैच के टिकट इनकी वास्तविक कीमत से कहीं ऊंचे दामों पर बेच रहे थे. उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 300 से 3,000 रुपये की वास्तविक कीमतवाले करीब 40 टिकट बरामद किये गये. पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के टिकटों की कालाबाजारी कर रहे दो बदमाशों को मंगलवार रात लसूड़िया इलाके में गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन