गोमांस वाली टप्पिणी के लिए जनता से माफी मांगें लालू : मोदी
पटना :पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि गोमांस वाली टिप्पणी के लिए लालू प्रसाद जनता से माफी मांगे़ उन्होंने कहा है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद विकास के मुद्दे से भटकाने के लिए कभी गोमांस, कभी जातीय जनगणना, कभी आरक्षण और कभी मंडल-2 की बातें कर रहे हैं. गोमांस खाने को […]
पटना :पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि गोमांस वाली टिप्पणी के लिए लालू प्रसाद जनता से माफी मांगे़ उन्होंने कहा है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद विकास के मुद्दे से भटकाने के लिए कभी गोमांस, कभी जातीय जनगणना, कभी आरक्षण और कभी मंडल-2 की बातें कर रहे हैं.
गोमांस खाने को जायज ठहरा कर उन्होंने लाखों गोपालकों की आस्था पर चोट पहुंचायी और अब जुबान पर शैतान आने की बात कह रहे हैं. पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भी कई बार शैतान उनकी जुबान पर आया. हाजीपुर में उन्होंने अधिकारियों को चप्पल मार कर सीधा करने की बात कही थी.
शैतान को उनकी जुबान पर आने की आदत हो गयी है. क्या नीतीश कुमार गारंटी दे सकते हैं कि शैतान फिर लालू प्रसाद की जुबान पर नहीं आयेगा. महागंठबंधन करने वाले राजद और कांग्रेस ने अभी तक अपना घोषणापत्र नहीं जारी किया है, जबकि पहले चरण का मतदान होने में सिर्फ चार दिन बचे हैं. लालू प्रसाद बतायें कि वे अपने घोषणापत्र में क्या चरवाहा स्कूल,
पहलवान स्कूल, लाठी में तेल पिलावन रैली, लालटेन और जातीय नरसंहारों का भी जिक्र करेंगे़ मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद को विकास से कोई वास्ता नहीं है. उन्होंने अपने 15 साल के जंगलराज में कोई उद्योग नहीं लगने दिया. रंगदारी वसूली के लिए अपहरण करना ही उद्योग बन गया था. लोग बिहारी कहलाने में शर्म महसूस करने लगे थे. वे बताएं कि लालटेन की रोशनी में लाठी के बल पर वे बिहार का विकास कैसे करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










