बयान में कहां से आया शैतान, बताये राजदझ्रजदयू : नंदकिशोर
पटना : बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और भाजपा के स्टार प्रचारक नंदकिशोर यादव ने कहा है कि चुनाव प्रचार में शैतान कहां से आया. पहले राजद और जदयू सुप्रीमो को इसका जवाब देना चाहिए़ ये लोग हताशा में अजीब तरह की राजनीति कर रहे हैं, पहले ये खुद बयान देते हैं और जब […]
पटना : बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और भाजपा के स्टार प्रचारक नंदकिशोर यादव ने कहा है कि चुनाव प्रचार में शैतान कहां से आया. पहले राजद और जदयू सुप्रीमो को इसका जवाब देना चाहिए़ ये लोग हताशा में अजीब तरह की राजनीति कर रहे हैं, पहले ये खुद बयान देते हैं और जब जवाब मिलता है, तो हंगामा करते हैं.
जदयू सुप्रीमो को इतनी तिलमिलाहट हो रही है तो वे खुद क्यों नहीं जवाब दे देते कि हिंदुओं के गोमांस खाने के राजद प्रमुख के बयान का वे समर्थन करते हैं या नहीं? उन्हीं के गंठबंधन की ओर से इस तरह का भड़काऊ और भावनाओं को आहत करने वाला बयान आया है. हमने तो ये कहा है कि इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए.
माफी मांगने की बजाय ये कहा गया कि बयान शैतान ने दिलवाया है. जब शैतान बिहार चुनाव में इस तरह का विद्वेष फैलाने वाला बयान दिलवा रहा है, तो फिर उसका विरोध तो होना ही चाहिए. यादव ने कहा कि जदयू सुप्रीमो और राजद प्रमुख चाहे कितना भी कुचक्र रच लें, बिहार की जनता अब इनके झांसे में नहीं आनेवाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










